पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पांच वर्ष पूर्ण : प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी बधाई

आज 4 जुलाई उत्तराखंड की राजनीति के इतिहास का एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण दिन है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी आज उत्तराखंड के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर कार्य करने वाले प्रथम मुख्यमंत्री बन गए हैं। यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के अटूट विश्वास, कुशल नेतृत्व और विकास की राजनीति पर लगी जनस्वीकृति की मुहर है।

उत्तराखंड के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का यह कीर्तिमान इस बात का भी सशक्त प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को स्थिर, मजबूत और विकासोन्मुख सरकार देने का जो वचन जनता से किया था, उसे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। 

प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी को गौरवपूर्ण 5 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।