Skip to content
Breaking Uttarakhand

Breaking Uttarakhand

Breaking News Uttarakhand

  • Home
  • अध्यात्म
  • पर्यावरण
  • उत्तराखंड
    • अल्मोडा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधमसिंह नगर
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • तकनीकी
  • युवा
  • राजनीतिक
  • शिक्षा
  • खेल
  • महिलाएं
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन

आज का पंचाग आपका राशि फल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दस वर्षों का लेखा-जोखा

12/04/2024 breakinguttarakhand Breakinguttarakhand, अध्यात्म, अन्य राज्य, अल्मोडा, इतिहास, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, ऊधमसिंह नगर, चमोली, चम्पावत, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, महिलाएं, युवा, राजनीतिक, राशि फल और पंचाग, रुद्रप्रयाग, विज्ञान, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य, हरिद्वार

🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉  

🌄सुप्रभातम🌄🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शुक्रवार, १२ अप्रैल २०२४🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:०६, सूर्यास्त: 🌅 ०६:४१

चन्द्रोदय: 🌝 ०८:१९, चन्द्रास्त: 🌜२३:००

अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🌳 वसंत 

शक सम्वत: 👉 १९४६ (क्रोधी)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८१ (पिंगल)

मास 👉 चैत्र, पक्ष 👉 शुक्ल 

तिथि 👉 चतुर्थी (१३:११ से पञ्चमी)

नक्षत्र 👉 रोहिणी (२४:५१ से मृगशिरा)

योग 👉 सौभाग्य (२६:१३ से शोभन)

प्रथम करण 👉 विष्टि (१३:११ तक)

द्वितीय करण 👉 बव (२४:३२ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥ 

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 मीन 

चंद्र 🌟 वृष 

मंगल 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 मीन (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शुक्र 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)

राहु 🌟 मीन 

केतु 🌟 कन्या  

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:४८

अमृत काल 👉 २१:४५ से २३:१८

रवियोग 👉 २४:५१ से २९:५८

विजय मुहूर्त 👉 १४:३० से १५:२१

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४४ से १९:०७

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४५ से १९:५३

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५९ से २४:४४

राहुकाल 👉 १०:४६ से १२:२२

राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व

यमगण्ड 👉 १५:३४ से १७:१०

होमाहुति 👉 बुध

दिशाशूल 👉 पश्चिम

नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (२४:५१ तक)

अग्निवास 👉 पृथ्वी

भद्रावास 👉 स्वर्ग (१३:११ तक)

चन्द्रवास 👉 दक्षिण

शिववास 👉 क्रीड़ा में (१३:११ से कैलाश पर)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ – चर २ – लाभ

३ – अमृत ४ – काल

५ – शुभ ६ – रोग

७ – उद्वेग ८ – चर

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ – रोग २ – काल

३ – लाभ ४ – उद्वेग

५ – शुभ ६ – अमृत

७ – चर ८ – रोग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

दक्षिण-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

विनायक (दमनक) चतुर्थी, श्री (लक्ष्मी) पंचमी, गुरु अंगद देव पुण्य दिवस आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज २४:५१ तक जन्मे शिशुओ का नाम रोहिणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ओ, वा, वी, वू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (वे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

मीन – २८:४१ से ०६:०६

मेष – ०६:०६ से ०७:४२

वृषभ – ०७:४२ से ०९:३७

मिथुन – ०९:३७ से ११:५२

कर्क – ११:५२ से १४:१२

सिंह – १४:१२ से १६:२९

कन्या – १६:२९ से १८:४६

तुला – १८:४६ से २१:०५

वृश्चिक – २१:०५ से २३:२४

धनु – २३:२४ से २५:२८+

मकर – २५:२८+ से २७:१०+

कुम्भ – २७:१०+ से २८:३७+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

रोग पञ्चक – ०५:५९ से ०६:०६

चोर पञ्चक – ०६:०६ से ०७:४२

शुभ मुहूर्त – ०७:४२ से ०९:३७

रोग पञ्चक – ०९:३७ से ११:५२

शुभ मुहूर्त – ११:५२ से १३:११

मृत्यु पञ्चक – १३:११ से १४:१२

अग्नि पञ्चक – १४:१२ से १६:२९

शुभ मुहूर्त – १६:२९ से १८:४६

रज पञ्चक – १८:४६ से २१:०५

शुभ मुहूर्त – २१:०५ से २३:२४

चोर पञ्चक – २३:२४ से २४:५१+

शुभ मुहूर्त – २४:५१+ से २५:२८+

रोग पञ्चक – २५:२८+ से २७:१०+

शुभ मुहूर्त – २७:१०+ से २८:३७+

मृत्यु पञ्चक – २८:३७+ से २९:५८+

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। आज आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा लेकिन कुछ समय बाद यह झंझट भी लगने लगेगा। नौकरी अथवा व्यापार में लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे लेकिन इनमें से एकाध का ही लाभ उठा पाएंगे। मध्यान के बाद का कुछ समय प्रेम-प्रसंग, मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ अकस्मात घूमने अथवा अन्य यात्रा का अवसर मिलेगा। मायके अथवा ससुराल से लाभ होने की संभावना है। यात्रा में सतर्कता बरते चोटादि का भय है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा आज भी धन की प्राप्ति थोड़ी उठापटक के बाद संतोषजनक हो जाएगी। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर भी निकाल लेंगे। आज किये गए शुभकर्म भविष्य के लिये अति लाभदायक सिद्ध होंगे। छोटी मोटी बातो को छोड़ आरोग्य बना रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे नए कार्य की योजना भी ठंडी पड़ेगी। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यो से माध्यम से कुछ लाभ हो सकता है। आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा। घरेलू वातावरण में कुछ न कुछ समस्या लगी रहेगी। सेहत ठीक रहने पर भी काम मे मन नही लगेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य अथवा व्यापार में अकस्मात धन मिलने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातको को भी परिश्रम का फल आर्थिक या पदोन्नति के रूप में मिल सकेगा। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बीतेगा। घर के बड़े बुजुर्गों से भविष्य के लिए उत्तम मार्गदर्शन मिलेगा। संतानों के ऊपर खर्च होगा। वाणी में थोड़ी कटुता रह सकती है फिर भी आज लोगो को आपसे स्वार्थ रहने के कारण बुरा नही मानेंगे। पेट संबंधित व्याधि परेशान कर सकती है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा। किसी रुके कार्य अथवा धन की प्राप्ति थोड़ा अधिक प्रयास करने पर हो सकती है। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर भी धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा। सेहत मध्याह्न बाद कुछ समय के लिये नरम रहेगी फिर भी हल्के में ना लें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज गलत संगत अथवा गलत मार्गदर्शन में आकर अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे। घरेलू वातावरण स्थिर रहेगा परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन पर्यटन के साधन उपलब्ध होने से आनंद मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन कमाने के मार्ग खुले रहेंगे परन्तु दिमाग सही कार्य को छोड़ गलत की तरफ आकर्षित होने के कारण आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। आध्यत्म से जुड़े मानसिक शान्ति मिलेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे। जो भविष्य के लिए भी हितकर रहेंगे। आज आप में वैचारिक निखार आएगा। लेकिन आज धन के कही फंसने के योग भी बन रहे है सतर्क रहें। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र से संम्मान-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। व्यापार आज अपेक्षा के अनुसार तो नही फिर भी सामान्य से उत्तम रहने से प्रसन्न रहेंगे। धन की आमद अचानक होने से आश्चर्य में पड़ेंगे। आज आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी घरेलू वातावरण भी आज आपके सोचे अनुसार रहेगा। घरेलू खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है। 

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी जांच-परख अवश्य करें कार्य-व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। आलस्य की प्रवृति के कारण आज महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी संभावना है। परिवार में किसी से व्यर्थ की बातों पर उग्र चर्चा के कारण दिन भर पश्चाताप रहेगा। नए कार्य की शुरुआत आज ना करें। अनैतिक कार्यो से मानहानि हो सकती है इसका ध्यान रखें। असंयमित दिनचर्या के कारण सेहत ख़राब हो सकती है। धन की आमद को लेकर तरह तरह के प्रयास करेंगे लेकिन सफ़लता संदिग्ध है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप के अन्दर आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। आस-पडोसी से आज अहम को लेकर टकराव हो सकता है। वाणी व्यवहार में नरमी रखें अन्यथा मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आसानी से जितना मिल जाये उसी से संतोष करें अन्यथा किसी ना किसी से व्यर्थ के झगड़े हो सकते है। सरकारी कार्यो को सम्भव हो तो कुछ दिन स्थिगित करना बेहतर रहेगा असफलता मिल सकती है। अनैतिक कार्यो से आज दूर रहें। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। सावधानी से दिन व्यतीत करें। कुछ समय के लिये मानसिक तनाव हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य व्यवसाय से समय निकाल आज मनोरंजन एवं सामाजिक कार्यक्रमो में अधिक समय बितायेंगे। धार्मिक अथवा पर्यटक स्थानों की यात्रा का भी अवसर मिलेगा। सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। परिजनों के साथ सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घरेलू वातावरण खर्च करने पर प्रसन्न ना करने पर अशांत बनेगा। किसी बहुप्रतीक्षित लाभ के मिलने की सम्भावना है।

〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

♥अभूतपूर्व विकास के 10 साल।

95000 किमी नेशनल हाइवे, 74 एयरपोर्ट, 25871 KM रेल लाइन, मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद 262 नए मेडिकल कॉलेज बनाए- जानिए कैसे जमीन से आसमान तक मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को दी तेज गति।

मोदी सरकार के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं। देश लोकसभा चुनावों के दौर में है। सत्तारूढ़़ भाजपा अपने काम गिनवा कर वोट मांग रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार देश के आधारभूत ढांचे,यानी इन्फ्रास्ट्रक्चर में आए बदलाव की बात बार बार दोहराते रहे हैं।रोड से लेकर रेल और हवाई जहाज से लेकर मेट्रो तक लगातार बात होती रही है। मोदी सरकार का काफी जोर देश में आधारभूत ढांचा बनाने पर रहा है।पिछले10 वर्षों में देश के इन्फ्रा क्षेत्र में आए बदलाव को मोदी सरकार के विरोधी स्वीकार करते हैं।

मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद से लगातार देश में इन्फ्रा क्षेत्र पर खर्च किए जाने वाले बजट में वृद्धि की है। 2013-14 के मुकाबले 2024-25 के बजट में कैपिटल एक्सपेंडीचर में 2000% की वृद्धि हुई है जबकि देश में राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाइवे) की लम्बाई 60% तक बढ़ी है। देश का रेलवे नेटवर्क भी अब डीजल के बजाय बिजली से चल रहा है।वहीं हवाई यातायात को मजबूती देने और सुदूर क्षेत्रों को जोड़ने के लिए नए एयरपोर्ट भी बनाए गए हैं।

नेशनल हाइवे में 60% वृद्धि, सुधरा रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर।

सड़कें किसी भी देश की नसों की तरह होती हैं।कहते हैं जहां सड़कें होती हैं,वहां विकास पहुंचता है।ऐसे में सड़कों का विकास देश की प्रगति का आधार है। देश के लगभग 87% लोगों की आवाजाही सड़कों पर निर्भर है। देश के 60% माल का आवागमन भी सड़क के जरिए ही होता है।जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी तब देश के राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई कुल 91,287 किलोमीटर थी।2014 से 2024 आते आते देश में यह लंबाई 1.76 लाख किलोमीटर हो चुकी है।यानी 10 वर्षों में देश के हाइवे नेटवर्क में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने सूचना दी थी कि पिछले 10 वर्षों में देश में 95,000 किलोमीटर नेशनल हाइवे का निर्माण हो चुका है। 2014 के मुकाबले अब रोज 28.3 किलोमीटर से अधिक लम्बाई के हाइवे का निर्माण हो रहा है। यह 2014 से 143% की वृद्धि है। नेशनल हाइवे के निर्माण पर खर्च किया जाने वाला पैसा भी लगभग 10 गुना बढ़ चुका है। 2014 में सड़क परिवहन मंत्रालय का बजट लगभग ₹25000 करोड़ था जो कि 2024-25 के बजट में 10 गुना बढ़ कर ₹2.78 लाख करोड़ हो चुका है।

नेशनल हाइवे के अलावा अब देश में एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से हो रहा है। 2014 में देश में एक्सप्रेसवे की कुल लम्बाई लगभग 1000 किलोमीटर थी। अब यह लंबाई बढ़ कर 5500 किलोमीटर से अधिक हो चुकी है। यानी एक्सप्रेसवे के निर्माण में देश में लगभग 500% की वृद्धि हुई है। देश के सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इसके कुछ हिस्से अभी खुल भी गए हैं। कई अन्य एक्सप्रेसवे का निर्माण भी चल रहा है जो आने वाले समय में पूरा हो जाएंगे। चारधाम यात्रा मार्ग का चौड़ीकरण किया। 

मोदी सरकार ने रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर भी सुधारा। वंदे भारत एक्सप्रेस,बुलेट-ट्रेन का कार्य लगभग पूरा ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाईन का कार्य प्रगति पर है। 

देश के हाइवे क्षेत्र के साथ ही बीते 10 वर्षों में रेल नेटवर्क में भी बड़े बदलाव आए हैं।रेलवे का आधुनिकीकरण अब भी जारी है। मोदी सरकार रेलवे पर काफी पैसा खर्च कर रही है।रेलवे बजट भी कई गुना बढ़ चुका है।देश में तेजस वन्दे भारत और गतिमान एक्सप्रेस जैसी ट्रेन चलाई जा रही हैं।आंकड़ों में देखा जाए तो मोदी सरकार की रेलवे के क्षेत्र में सबसे की उपलब्धी इसका 94% बिजलीकरण है। 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी तब देश का 21,801 किलोमीटर रेलवे नेटवर्क बिजलीकृत था।

वर्तमान में देश के 61,000 किलोमीटर से अधिक नेटवर्क का बिजलीकरण हो चुका है।UPA सरकार के दौरान जहां देश में 1.42 किलोमीटर का रोजाना बिजलीकरण होता था तो वहीं मोदी सरकार में यह 14 किलोमीटर प्रति दिन हो गया।मोदी सरकार ने बिजलीकरण पर ₹43,346 करोड़ खर्च किए हैं। सिर्फ बिजलीकरण ही नहीं बल्कि नई लाइनें बिछाने में मोदी सरकार ने काफी काम किया है। मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में 25,871 किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बिछाई हैं।

मोदी सरकार में रेलवे को बड़ी मात्रा में पैसा भी दिया गया है। 2014 में जहां रेलवे को लगभग ₹29,000 करोड़ का बजट दिया गया था। 2024-25 में यह बजट लगभग 8 गुना बढ़ कर ₹2.90 लाख करोड़ हो चुका है। मोदी सरकार रेलवे में नई लाइन और बिजलीकरण के अलावा स्टेशनों के पुनर्विकास पर भी काम कर रही है। हाल ही में पीएम मोदी देश के 550 से अधिक स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित करने को लेकर हरी झंडी दिखाई दी थी।

हवाई क्षेत्र में बड़ी वृद्धि,एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी।

मोदी सरकार के अंतर्गत रेल और सड़क यातायात को सुगम करने के साथ ही हवाई क्षेत्र में बड़े बदलाव आए हैं। 2014 में देश में एयरपोर्ट की संख्या कुल 74 थी जो अब बढ़ कर 149 हो गई है। अयोध्या देश का सबसे नया एयरपोर्ट है। मोदी सरकार ने कुल 21 एयरपोर्ट को नए सिरे से बनाने की मंजूरी दी थी, जिनमें से कई तैयार भी हो चुके हैं।दिल्ली के एयरपोर्ट का दबाव कम करने के लिए उत्तर प्रदेश के जेवर में एयरपोर्ट बन रहा है जबकि मुंबई में भी एक नया एयरपोर्ट बनाया जा रहा है।

मोदी सरकार की उड़ान योजना हवाई यातायात में बड़ी वृद्धि लाई है। उड़ान योजना के अंतर्गत में अब तक 545 से अधिक हवाई रूट चालू किए जा चुके हैं।इसके अंतर्गत 2.60 से अधिक उड़ान हो चुकी हैं जिसका फायदा 1.35 करोड़ से अधिक हवाई यात्री ले चुके हैं। सरकार इस योजना पर अब तक ₹3300 से अधिक का खर्च कर चुकी है।

मेट्रो नेटवर्क भी बढ़ा।

रेलवे,रोड और हवाई क्षेत्र के अलावा शहरों के अंदर लोगों को आसान यातायात दिलाने के लिए मोदी सरकार के अंतर्गत मेट्रो नेटवर्क में भी बड़ी वृद्धि हुई है।मोदी सरकार के सत्ता मेंआने से पहले देश के मात्र कुछ शहरों- दिल्ली,कोलकाता,हैदराबाद और गुडगांव में मेट्रो चलती थी।दिसम्बर 2023 में दिए गए जवाब के अनुसार,अब देश के 17 शहरों में मेट्रो चल रही है।सबसे नई मेट्रो उत्तर प्रदेश के आगरा में चालू हुई है। इसके अलावा दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाला RRTS कॉरिडोर भी जल्द ही पूरा होने वाला है।

वर्तमान में देश के कई शहरों में मेट्रो का काम भी प्रगति पर है। बिहार के पटना, मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर समेत देश के 19 शहरों में इस समय मेट्रो का निर्माण या एक्सटेंशन हो रहा है।केंद्र सरकार लगभग ₹1लाख करोड़ का फंड इन मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए दे चुकी है।

देश में इन्फ्रा प्रोजेक्ट बनाने के लिए काफी पैसा लगता है। मोदी सरकार ने लगातार इन्फ्रा पर अपना खर्च बढ़ाया है। मोदी सरकार ने देश का कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ा दिया है। आँकड़ों के अनुसार, 2014 में देश का कैपिटल एक्सपेंडिचर लगभग ₹1.9 लाख करोड़ था। यह 2024-25 में ₹11 लाख करोड़ हो गया। यानी इस दौरान इसमें लगबग 500% बढ़ोतरी हुई। आजादी से लेकर 2014 तक देशभर में कुल 380 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद 262 नए मेडिकल कॉलेज बनाए सबसे बड़ी बात शहर शहर होने वाले बमब्लास्ट समाप्त हो गये, कुकिंग गैस और खाद की लाईन समाप्त, आतंकी मारे जा रहे हैं भ्रष्टाचार और घोटालों पर अंकुश लग रहा है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन वितरण 23 करोड़ गरीबों को नये घर 46 करोड़ नये शौचालय, कश्मीर से 370 का उन्मूलन मुस्लिम महिलाओं को तीन तल्लाक और हलाला से मुक्ति भगवान राम मंदिर का निर्माण ✍️हरीश मैखुरी

Share
account of ten years of Prime Minister Narendra ModiToday's Panchagyour horoscopeआज का पंचाग आपका राशि फलप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Post navigation

Previous Post:प्रधानमंत्री मोदी की ऋषिकेश जनसभा : मजबूत सरकार के लिए देवभूमि की देवतुल्य जनता से पांच ब्रह्मकमल देने का मांगा वचन कहा कमजोर सरकारों के कार्यकाल में पनपा आतंकवाद
Next Post:ईरान द्वारा अगले 24 घंटे के भीतर इस्त्राइल पर हमले की आशंका के दृष्टिगत भारतीय के विदेश मंत्रालय ने इन दोनों देशों में रह रहे अपने नागरिकों को दूतावासों के संपर्क में रहने की एडवायजरी जारी की

ताजा खबरें

  • इस्त्राइल से मोदी के भारत वापस आते ही मारा गया आतंक का खलीफा खुमैनी, इस्त्राइल ईरान और अमेरिका में खुशी की लहर भारत के कुछ कन्वर्टेडों को सदमा, आज के प्रमुख समाचार और पंचाग व राशिफल
  • वरिष्ठ अधिवक्ता भुवन नौटियाल सचिव बार एसोसिएशन कर्णप्रयाग चमोली ने उत्तराखंड बार काउन्सिल को प्रदेश के हित में दिए महत्वपूर्ण सुझाव
  • सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाला जिसान एनकाउंटर में ढेर, बता दें कि सलीम वास्तिक पहला मुसलमान नहीं है जिसने इस्लाम और मुहम्मद की जीवन शैली पर प्रश्न उठाए, ऐसे लाखों एक्स मुस्लिम हैं और सलमान रश्दी तस्लीमा नसरीन नाजिया खान आदि हजारों लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता हैं
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भुकुटि तनी : सलीम वास्तिक के हमलावरों का जहन्नुम का टिकट सुनिश्चित, आज का पंचाग आप का राशिफल
  • ईरान ने कतर, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं
  • 3 मार्च 2026 को होलिका दहन भी है और उसी दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है, इसलिए धार्मिक दृष्टि से होलिका दहन और उससे जुड़े अनुष्ठान सूतक लगने से पूर्व ही कर देना उत्तम है
  • एनसीईआरटी में न्यायिक भ्रष्टाचार को कोर्स में सम्मिलित किए जाने पर प्रधानमंत्री ने लगाई फटकार, राहुल गाँधी को दीपक से नहीं… मौहम्मद से मोहब्बत–मुख्यमंत्री धामी, दुनियां में पकड़े गए भिखारियों में 90 प्रतिशत भिखारी पाकिस्तानी, सउदी में 100% भिखारी पाकिस्तानी, याद है कैप्टन गोगोई जिसने फौज की टुकड़ी को पत्थर बाजों से बचाने के लिए एक आतंकी को जीप के आगे बांधा था अब जाकर मिली जमानत, आज का पंचाग आप का राशिफल
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद में दिए अपने भाषण से पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है! ट्रंप ने दावा किया कि उनके हस्तक्षेप के बिना सहवाज शरीफ मारे जाते
  • 🚨🇮🇳 आरक्षण पर ऐतिहासिक मोड़ – CJI सूर्यकान्त का बड़ा बयान! 🇮🇳🚨, भारत के डिजिटल दम का मुरीद हुआ फ्रांस! राष्ट्रपति मैक्रों ने की UPI और डिजिटल क्रांति की जमकर प्रसंशा, *आज का पंचाग आप का राशिफल*
  • भविष्य में समान नागरिक संहिता भी आयेगी, गाय को संरक्षित राष्ट्रीय प्राणी भी घोषित किया जायेगा और आतंक का विनाश देश का विकास और सीमाओं की सुरक्षा तो श्रेष्ठ प्राथमिकता रहेगा ही, शोध रिपोर्ट : अमेरिका में सबसे अधिक पढे लिखे भारतीय उच्च समुदाय, चीन का ट्रंप को कड़ा संदेश: ट्रेड वॉर में कोई विजेता नहीं होता, ‘एकतरफा टैरिफ तुरंत बंद करो, तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश नहीं हुआ यह एक सामान्य एरर था, आज का पंचाग आप का राशिफल
  • कुलगुरु और गुरुकुल परंपरा सनातन धर्म संस्कृति की कुंजी इसी परम्परा से बचेगा सनातन परिवार: *काशी की धरा पर पूज्य श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज का ओजस्वी उद्घोष*
  • जनजाति समाज केवल एक वर्ग विशेष नहीं है बल्कि देवभूमि की आत्मा है-मुख्यमंत्री धामी, कर्णप्रयाग अल्मोड़ा सड़क चौड़ीकरण परियोजना को केन्द्र से मिली स्वीकृति, कर्णप्रयाग आदिबदरी व गैरसैंण में बनेंगे बाईपास, देश को अपनी समृद्ध के टैक्स और पराक्रम से सींचने वाले योद्धाओं के नाश के लिए लाया गया यूजीसी!, आज का पंचाग आप का राशिफल
  • राष्ट्रपति Trump ने दुनिया के देशों पर जो tariff लगाए थे…वो अमेरिकी कानून के अन्तर्गत उनके अधिकार में नहीं आता,गुजरात सरकार ने विवाह पंजीकरण में माता-पिता को शामिल करने का निर्णय लिया, आज का पंचाग आप का राशिफल
  • उत्तराखंड के जिला अदालतों सहित हाइकोर्ट को मिल रही बम से उड़ाने की धमकियां : बढ़ाई गई सुरक्षा
  • मोदी सरकार ने चिकननेक यानि सिलीगुड़ी कॉरिडोर के स्थाई समाधान की घोषणा कर दी, छत्तीसगढ़ के आदिवासी गांवों ने मिशनरी लोगों को सुप्रीम कोर्ट में दिया झटका अब PESA कानून के अनुसार आदिवासियों का नहीं कर सकेंगे धर्मान्तरण, आज का पंचाग आप का राशिफल

संपादक – हरीश मैखुरी

Follow & Like us

<<<संपर्क>>>
समाचारों से जुड़ी किसी भी जानकारी अथवा हमसे संपर्क करने हेतु admin@breakinguttarakhand.com पर ईमेल करें या +91 9634342461, 9412032471 पर कॉल करें !

बड़ी खबर

वरिष्ठ अधिवक्ता भुवन नौटियाल सचिव बार एसोसिएशन कर्णप्रयाग चमोली ने उत्तराखंड बार काउन्सिल को प्रदेश के हित में दिए महत्वपूर्ण सुझाव

02/03/2026

सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाला जिसान एनकाउंटर में ढेर, बता दें कि सलीम वास्तिक पहला मुसलमान नहीं है जिसने इस्लाम और मुहम्मद की जीवन शैली पर प्रश्न उठाए, ऐसे लाखों एक्स मुस्लिम हैं और सलमान रश्दी तस्लीमा नसरीन नाजिया खान आदि हजारों लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता हैं

02/03/2026

उत्तराखंड के जिला अदालतों सहित हाइकोर्ट को मिल रही बम से उड़ाने की धमकियां : बढ़ाई गई सुरक्षा

20/02/2026

मोदी सरकार ने चिकननेक यानि सिलीगुड़ी कॉरिडोर के स्थाई समाधान की घोषणा कर दी, छत्तीसगढ़ के आदिवासी गांवों ने मिशनरी लोगों को सुप्रीम कोर्ट में दिया झटका अब PESA कानून के अनुसार आदिवासियों का नहीं कर सकेंगे धर्मान्तरण, आज का पंचाग आप का राशिफल

20/02/2026

अभी तो मोदी का विकल्प मोदी ही हैं, भारत के जो भूभाग इस्लामिक बन गये क्या उनके पुन: भारत बनने की संभावना है? किडनी फेल्योर के कारण व बचाव, आज का पंचाग आप का राशिफल

19/02/2026
Copyrigt 2017 @ BreakingUttarakhand.com All rights reserved !
Share
Share