देवभूमि की बेटी गार्गी उनियाल बनीं भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर….जोशीमठ चमोली का बढ़या मान
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ की अति मेधावी बेटी गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।
गार्गी ने अपने पहले ही प्रयास में AFCAT (एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) परीक्षा उत्तीर्ण की। यह उपलब्धि उनकी सफलता और परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।
उन्होंने अपनी प्रारंभिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, जोशीमठ से पूरी की। इसके बाद वर्ष 2024 में गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी, पौड़ी गढ़वाल से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की। इससे पहले वह दो बार CDS परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं।
गार्गी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता दिनेश उनियाल साहसिक खेलों के क्षेत्र से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।
गार्गी की यह उपलब्धि उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
फ्लाइंग ऑफिसर गार्गी उनियाल को ब्रेकिंग उत्तराखंड डाट काम न्यूज की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ….
