बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पांडुकेश्वर के निकट चांई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त पायलट सहित 6 लोगों मृत्यु की संभावना, राहत व बचाव कार्य जारी

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पांडुकेश्वर के निकट चांई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त पायलट सहित 6 लोगों मृत्यु की संभावना बद्रीनाथ धाम से लौट रहा श्रद्धालुओं का एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के चाई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दुखद हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों (1 पायलट और 5 यात्री) की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। यह दुर्घटना आज दोपहर करीब 2:00 से 2:15 बजे के बीच खराब मौसम और बर्फबारी के दौरान हुआ।
दुर्घटना का स्थान: हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से ऋषिकेश/देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाई और थैंग गांव की पहाड़ियों (हाथी पर्वत मार्ग) के नजदीक क्रैश हुआ। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, चाई गांव के पास धुआं उठते देखा गया।

हेलीकॉप्टर ऑपरेटर: यह हेलीकॉप्टर ‘ट्रांस भारत एविएशन’ (Trans Bharat Aviation) निजी कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था।
दुर्घटना का कारण-
इस पर्वतीय क्षेत्र में अचानक बिगड़ा मौसम और भारी बर्फबारी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, जिसके कारण हेलीकॉप्टर का संपर्क एटीसी (ATC) से टूट गया था।

राहत और बचाव कार्य-
भारतीय सेना द्वारा जिला प्रशासन को सूचित किए जाने के बाद, स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ (SDRF) और आपदा प्रबंधन की टीमों ने तुरंत संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और स्थिति की निरंतर जानकारी कर रहे हैं। ✍️ हरीश मैखुरी