उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के #पुष्करसिंह_धामी के दूसरे कार्यकाल का #भराड़ीसैंण सत्र संभवतः अंतिम विधान सभा सत्र है। अब इस चित्र में से कितने नेताओं को टिकट मिलेगा, कितने पुन: जीत कर वापस आयेंगे! यह सब भविष्य के गर्भ में निहित है। धामी के काल में उत्तराखंड के अब लगभग सभी गांव #बिजली एवं #पानी जैसी की आपूर्ति से आच्छादित हो गये हैं, परन्तु पचास प्रतिशत गांव उत्तराखंड के मोटर मार्गों से अभी तक भी नहीं जुड़ सके हैं। इसके लिए उतराखडं के सरकार के पास न बजट है न इच्छा शक्ति। #गैरसैंण #भराड़ीसैंण स्थाई राजधानी बनाने की भारी उपेक्षा और मेडिकल कालेज या नया बड़ा चिकित्सालय, नये भारतीय धर्म संस्कृति या भारतीय स्वदेशी अर्थव्यवस्था का कोई शिक्षण संस्थान या बड़े उद्योग जैसी कोई #बड़ी_उपलब्धि धामी के नाम नहीं है। बस उन्होंने पहले बने कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ किया है और ३६ हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी। फिर भी मुख्यमंत्री धामी तीसरी बार सरकार बना सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें #चमोली के सिमली व उत्तरकाशी में यथा स्थान #मेडिकल_कालेज खोलना होगा, गढ़वाल व कुमाऊँ मंडलों में दो बड़े #वैदिक_संस्कृत_यूनिवर्सिटी खोलनी होगी। #कंथोली_सैंण में सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण #हवाई_पट्टी विकसित करनी होगी और हर गांव मोटर सड़क से जोड़ने की कार्य योजना बनानी होगी व पर्वतीय क्षेत्रों में #बदरी_गोवंश पालने वाले हर परिवार को एक हजार रुपये प्रति गो वंश प्रतिमाह देने का चुनाव घोषणा पत्र तैयार करना होगा। अन्यथा #कांग्रेस को बहुत सी सीटें बिना किसी काम के भी जा सकती है। यूकेडी आदि बामपंथियों से #धामी सरकार को नहीं #कांग्रेस को ही वोटों का घाटा होगा। बता दें कि धामी अब तक के सबसे निर्विवाद ऐसे मुख्यमंत्री रहे रहे हैं जिनका न कोई निजी विरोधी है न राजनीतिक विरोधी। और राजनीतिक विरोध को मोदी की भांति ही बिना किसी प्रचार प्रसार के निबटाने में वे सिद्धहस्त हैं।इसलिए अपनी निर्विवाद छवि व लोकप्रियता के चलते बिना सिडकुल ब्रिडकुल जैसी बड़ी उपलब्धि के भी तीसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं धामी। बनना भी चाहिए उत्तराखंड की सनातन धर्म संस्कृति एवं देवभूमि के प्रति वे चौकन्ने हैं। ये अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। Due to his undeniable image and popularity, Dhami is becoming the Chief Minister for the third time despite not having any major achievements.✍️ हरीश मैखुरी
#वैदिक_संस्कृत_यूनिवर्सिटी #भराड़ीसैंण, हरीश मैखुरी @highlight, #गैरसैंण
